Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक आयोजित

सीकर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक का आयोजन गुरूवार को अध्यक्ष के अवकाशागार में किया गया। बैठक के दौरान समिति सदस्यों द्वारा पीडित प्रतिकर स्कीम 2011 के अन्तर्गत कुल 13 आवेदनों पर विचार-विर्मश किया जाकर 01 आवेदन को अस्वीकार किया गया, 06 आवेदनों को आगामी बैठक के लिए डैफर किया गया एवं शेष 06 आवेदनों को स्वीकृत किया जाकर कुल 17 लाख 37 हजार पांच सौ रूपए बतौर प्रतिकर राशि स्वीकृत किये गये। साथ ही मध्यस्थता एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वय के संबंध में विचार-विर्मश किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीकर, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, सीकर, न्यायाधीश एमएसीटी न्यायालय सीकर, अपर जिला न्यायाधीश, क्रम संख्या 02 सीकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट , सीकर, लोक अभियोजक, अध्यक्ष, अभिभाषक संघ, सीकर आदि अध्यक्ष जिविसेप्रा के अवकाशागार में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!