पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान जैसलमेर की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
जैसलमेर. राजस्थान पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान जिला जैसलमेर की मासिक बैठक का आयोजन श्री नारायण सिंह पाऊ की अध्यक्षता मेँ महिला पुलिस थाना के सामने किया गया बैठक में सर्वप्रथम बालासोर रेलवे दुर्घटना में मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पष्चात संस्थान के सचिव पुरुषोत्तम पुरोहित ने संस्था के संरक्षक श्री किशन सिंह भादरिया सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया।
। संस्थान के सचिव ने विगत बैठक कार्यवाही प्रस्तुत कर सेवानिवृत्त कल्याण संस्थान के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से संस्था के लिए भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने के, कनिस्टेबल से हैड कानि की पदोन्नति परीक्षा न करवाकर डीपीसी द्वारा करवाने के , सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार प्रकोष्ठ का गठन करने हेतु ,सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करवाने हेतु,सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को सीएलजी व शांति समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने , जिन सेवा निवृृत कर्मचारियों के रिवाइज्ड पीपीओ पेंशन विभाग से जारी नहीं हुए हैं जिसके लिए पेंशन विभाग से पत्राचार करने पर सदस्यो ने विस्तार से चर्चा की तथा इस हेतु संबंधित को पत्र प्रेषित कर व मिलकर इन मुद्दो को हल करने पर सहमति हुई।
बैठक के पश्चात श्री किशन सिंह भादरिया सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मुलाकात की गई व जैसलमेर जिले का पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया.। इस अवसर पर संस्थान के अन्य सदस्यों द्वारा भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया.
पुलिस अधीक्षक को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन किया गया. पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना गया व सकारात्मक प्रत्युत्तर दिया गया. मासिक बैठक में सर्वश्री किशन सिंह, नारायण सिंह, पुरुषोत्तम पुरोहित, दामोदर सिंह, रमेश रंगा, मौसम वाली, पुरुषोत्तम गौड़, मनोहर लाल वासु, डावरा राम, गोपाल लाल गोपा, चंपालाल खत्री , बाबूलाल, इंदिरा राम, श्रीमती हसीना, पूर्णमा राम अंबाराम, हेम सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में संस्थान के केंद्रीय कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए सदस्यता फॉर्म की भी पूर्ति करवाई गई तथा जो सदस्य इस बैठक में उपस्थित नहीं रहे उनसे आगामी बैठक में पूर्ति करवाई जाएगी.