Dark Mode
सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 25 जून रविवार को

सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मासिक बैठक 25 जून रविवार को

 
अजमेर . सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की मासिक बैठक 25 जून रविवार को सांय 5:00 बजे से संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, डी आर एम ऑफिस के पास, माल रोड़ अजमेर में रखी गयी है l
     संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ होगा फिर महासचिव द्वारा गत मासिक सभा की कार्यवाही विवरण का पठन कर पुष्टि कराई जायेगी, इसके बाद जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनका तथा संस्था के नये सदस्यों का अभिनंदन किया जायेगा तत्पश्चात भजन, मनोरंजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
    संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से इस मीटिंग में आवश्यक रूप से समय पर पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है l
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!