Dark Mode
बीस सूत्री कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को

बीस सूत्री कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को

लाभान्वित करवाने के लिये अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करे - डॉ. चन्द्रभान

  
दौसा.  बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रभान ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम लागू किया गया है। सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में­ पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभान्वित करवाने के लिए सक्रिय रहकर कार्य कर­ ।  गुरुवार को कलेक्टर सभा भवन म­ आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में­ गरीबों के जीवन स्तर में­ सुधार लाने के लिए बीस सूत्री कार्यक्रम का गठन किया गया है । सभी सूत्रों में­ शत-प्रतिशत उपलब्धि र्अजित कर गरीबों को लाभान्वित करवाने के लिये लक्ष्य आवंटित किये जाते है । केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं में­ गरीबों को लाभान्वित करवा कर उनके जीवन स्तर में­ सुधार लाना इसका मुख्य उद्वेश्य है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश मे­ बीस सूत्री कार्यक्रम लागू होने के बाद गरीबों को रोजगार मिला तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं मे­ लाभान्वित किया गया।  इसका परिणाम यह हुआ कि गरीबों के जीवन स्तर में­ सुधार आया है । इस कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी मन से कार्य कर­ तथा प्राथमिकता देकर विभिन्न सूत्रों में­ शत-प्रतिशत उपलब्धि र्अजित करें­। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रतिमाह जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में­ आयोजित करें­ तथा सभी सूत्रों पर समीक्षा कर समय पर लक्ष्य र्अजित करने की बात करें­। उपाध्यक्ष ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम को लागू करने में­ राजस्थान प्रदेश भर म­ें प्रथम स्थान पर है।  राज्य सरकार गरीबों के जीवन स्तर में­ सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयासरत है।  उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23में­ 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य र्अजित करने पर बधाई देते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में­ सभी सूत्रों में­ 100 प्रतिशत लक्ष्य र्अजित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर अभि से कार्य करना चालू करें­।  उन्होंने कहा कि अधिकारियों  को लक्ष्य र्अजित करने में­ किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला कलेक्टर से एवं राज्य स्तर पर भी वार्ता कर सकते हैं। उपाध्यक्ष डा.ॅ चंद्रभान ने  डीएसओ से कहा कि  खाद्य सुरक्षा योजना में खाद्यान आवंटन एवं उठाव में पारदर्शी ढंग से कार्य करें। पात्र लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा योजना की सूची से प्राथमिकता से नाम जोडकर उन्हे लाभान्वित करावे। उन्होंने  विद्युत एंव पेयजल विभाग के अधिकारियों को दो तीन माह अलर्ट  मोड पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। डिस्कॉम के एसई को निर्देश दिये  कि बकाया कृषि कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन जारी करवाने में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

      उपाध्यक्ष ने राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को शु़द्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य वस्तुओं में  मिलावट करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करवाने का प्रयास करें तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क जांच एवं निःशल्क दवा वितरण योजना में अधिक से अधिक मरीजों को लाभान्वित करवाने के लिये मुस्तैदी से कार्य करे। सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिता विभाग के अधिकारी जिले में सिलोकोसिस बीमारी से पीडित रोगियों को चिन्हित कर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये।

      बैठक के दौरान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डा.ॅ चंद्रभान ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा वितरण योजना, निशुल्क जांच शुद्ध के लिए युद्ध, निरोगी राजस्थान, खाद्य सामग्री वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना ,कृषि,कृषि विपणन, मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना, जन आधार योजना ,उच्च शिक्षा ,नगर परिषद, वन विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम,शहरी के्रडिट योजना,मनरेगा, मख्यमंत्री युवा संबलनयोजना, इंदिरा रसोई योजना सहित सभी विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभान्वित करवाने की बात कही।

            बैठक के दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में­ जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि चालू वित्तीय वर्ष  में­ 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत संचालित सभी सूत्रों म­ें शत-प्रतिशत उपलब्धि र्अजित करने का प्रयास किया जायेगा।  इस अवसर पर जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष रामजी लाल ओड,़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना नीरू तुलसीराम, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता चंदनसिंह ,जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता केसी मीणा, विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ॅ सुभाष बिलोनिया, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा ,पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रह्लाद सिंह मीणा ,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविश कुमार शर्मा जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डा करतार सिंह मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्दराम माली, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डा0 धर्मवीर मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!