षिविर में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य जांच
जयपुर। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्थान के सहयोग से यातायात पुलिसकर्मियो के लिए हैल्थ चैक अप कैम्प अजमेरी गेट स्थित यादगार भवन में पुलिस उपायुक्त यातायात प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान करीब 100-150 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रहलाद सिंह कृष्णियाॅं व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के दंत रोग, नाक, कान, गला, बीपी एवं शुगर एवं ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। कैम्प में दंत रोग के लिए कृष्ण कृपा डेंन्टल क्लिनिक बनीपार्क एवं एएमआरसी पार्क ग्रुप आॅफ अस्पताल मानसरोवर के रोग विशेषज्ञो द्वारा पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी राय दी गई एवं स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। इस दौरान दंतरोग विशेषज्ञ डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. हासिब सरकार, डाॅ. नविना, डाॅ. चैतन्या, एएमआरसी पार्क ग्रुप आॅफ अस्पताल मानसरोवर से जनरल फिजिशियन डाॅ. श्रद्धा माथुर, नाक, कान, गला, बीपी एवं शुगर विशेषज्ञ डाॅ.लूबेश गोयल ने बीमारियों को दूर करने के तरीके व नियमित इलाज के लिए स्वास्थ्य परामर्श दिया। कैम्प में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सैयद मुस्तफा अली जैदी, संस्था के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एडवोकेट सुषमा पारीक, राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह नाथावत, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट श्री रोहित शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट हितेश अग्रवाल,विजय चैधरी,सूवालाल, ,ओमप्रकाश , एएमआरसी पार्क ग्रुप आॅफ अस्पताल मानसरोवर से कर्नल राकेश पूनिया, कैम्प संयोजक , गौरव शर्मा, रवि ंिसंह सोलंकी एव ं अस्पताल के नर्सिंग स्टाॅफ व यातायात पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।