Dark Mode
हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल, आठ मौतों की पुष्टि

हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल, आठ मौतों की पुष्टि

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में तीन और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। हादसे में 28 लोग घायल भी हुए हैं। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीन और लोगों-राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के शव बरामद किए। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर आठ हो गई।


कुमार के मुताबिक, इमारत ढहने की घटना में पंकज तिवारी (40), धीरज गुप्ता (48), अरुण सोनकर (28), राज किशोर (27) और जसमीत सिंह (41) की मौत की पुष्टि शनिवार को ही हो गई थी। दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 28 लोग घायल हुए हैं। कुमार ने बताया कि मलबे के नीचे कोई और न दबा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है। पुलिस के अनुसार, “इमारत करीब चार साल पहले बनाई गई थी और वर्तमान में वहां कुछ निर्माण कार्य हो रहा था। शनिवार शाम करीब 4.45 बजे यह हादसा तब हुआ, तब ज्यादातर पीड़ित भूतल पर काम कर रहे थे। घायलों को लोक बंधु अस्पताल समेत जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!