देवली को हराकर मोटालाव की टीम ने जीता खिताब
सावर। कस्बे के लाल बहादुर शास्त्री खेल स्टेडियम में क्रिकेट क्लब सावर की ओर से स्वर्गीय सुरेश खींची की स्मृति में आयोजित 17 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मोटालाव और देवली की टीम के बीच खेला गया। इसमें मोटालाव की टीम विजेता रही। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत ने मोटालाव की टीम को ट्रॉफी और ₹21000 नगद देकर टीम को सम्मानित किया। संरक्षक सोहनलाल खींची ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 17 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान सभी मैच डे नाइट में खेले गए। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र माली थे। इस मौके पर संरक्षण सोहन लाल खींची, सावर क्रिकेट क्लब अध्यक्ष साबिर अली तथा उपाध्यक्ष अकबर अली सहित आयोजन कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजन कमेटी के सदस्य सुशील माली, विनोद सामरिया, नरेंद्र मालावत, मोहम्मद असलम मुजफ्फर अली,नियंत सामरिया, विशाल खींची, कप्तान पुखराज जाट, उमाशंकर जाट, धनराज जाट,सूरज जाट, सौरभ जाट, महेश नाथ योगी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।