Dark Mode
कुएं में गिरने से मां व 9 माह के बेटे की मौत

कुएं में गिरने से मां व 9 माह के बेटे की मौत

टोंक । देवली उपखंड के नासीरदा थाना क्षेत्र के बंगला गांव में खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से 24 वर्षीय विवाहिता व उसके 9 माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पैर फिसलने से हादसा होने की आशंका जताई है। नासीरदा थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बडला गांव में एक महिला व उसके बेटे के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कुंऐ से बाहर निकलवाया, जिन्हें राजकीय चिकित्सालय देवली लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। महेंद्र पुत्र सुरजकरण निवासी केकड़ी ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन संगीता (24) पत्नी रामराज जाट निवासी बडला रविवार की सुबह अपने 9 माह के बेटे रविंद्र के साथ खेत पर पशुओं को लेकर गई थी। संगीता के बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा, बाद में खेत पर बने कुऐं में देखा तो उसकी चप्पल पानी में तैरती नजर आने पर परिजनों के होश उड़ गए, जहां चीख-पुकार कर आस पड़ोस के लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नासिरदा थाना पुलिस ने आस-पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से मां व बेटे का शव कुएं से बाहर निकलवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!