Dark Mode
मां, बेटी व दोहिते की डिग्गी में डूबने से मौत

मां, बेटी व दोहिते की डिग्गी में डूबने से मौत

बीकानेर। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र मे एक साथ तीन पीढ़ी पानी में डूब गई। डूबने से तीनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह मामला धीरदेसर चोटियान गांव का बताया जा रहा है। जहां एक साथ पानी की डिग्गी में डूबने से मां, बेटी व दोहिते की मौत हो गई । खबर लिखे जाने तक बताया जा रहा था कि इन तीनों के शव डूंगरगढ़ मोर्चरी पहुंचे है। सूत्रों के मुताबिक मृतक परमादेवी (45) पत्नी नानूराम, राजूदेवी (22) पुत्री नानूराम व राजूदेवी का बेटा (02) बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया में सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। फिलहाल इन तीनों की मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दरअसल, मामला पिछली देर रात का बताया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!