बहु ने सास उड़ेल दिया गर्म तेल,पीडि़ता की हालत गंभीर
बीकानेर। अपनी सास की किसी बात को लेकर गुस्साई बहु ने उसके ऊपर सरसों का गर्म तेल उड़ले दिया। व्यास कॉलोनी थाना इलाके की खान कॉलोनी के एक मकान में हुई इस घटना में बुरी तरह झुलसी सास हिदायत बानों को पीबीएम होस्पीटल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है । रविवार दोपहर हुई इस घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के बेटे मोहम्मद लतीफ ने इस मामले में अपनी बीवी सिमरन बानों के खिलाफ जानलेवा हमले की नियत से अपनी मां हिदायत बानों पर सरसों का गर्म तेल उड़ेल कर जलाने का आरोप लगाया है। घटना की प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि मोहम्मद लतीफ और उसकी बीवी सिमरन के बीच विवाद चल रहा है,इसी विवाद के चलते गुस्से में आई सिमरन ने अपनी सास हिदायत बानों पर गर्म तेल उड़ेल दिया। सीआई व्यास कॉलोनी महावीर प्रसाद ने बताया कि आरोपी बहु सिमरन के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद लतीफ के मकान का मुआयना कर घटना के साक्ष्य सबुत जुटाये।