मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग 14 अप्रेल से जसोल में
फलोदी. विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त विशेष सम्पर्क प्रमुख व फलोदी जिले के पालक अधिकारी महेन्द्र उपाध्याय व जिला संगठन मंत्री खरता राम चौधरी रविवार को फलोदी जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने महिला विंग मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की बैठक ली। मातृशक्ति की जिला संयोजिका श्रीमती सरिता कंवर ने बताया कि बैठक में आगामी 14 से 16 अप्रेल तक माता राणी भटियाणी मन्दिर जसोल के पास मातृशक्ति का प्रान्त स्तरीय वर्ग आयोजित किया जाएगा व जोधपुर में 22 मई से दुर्गावाहिनी का वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक प्रखण्ड से माताओं व बहिनों का भाग लेना अपेक्षित हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्याय ने बताया कि गत दिनों बालोतरा में घटित वीभत्स घटना का जितना विरोध किया जाय उतना कम हैं ऐसी घटनाओं का दोहराव न हो , हमें परिवार की महिलाओं व बच्चों को सुसंस्कारित समाज में माताओं के माध्यम से करना पड़ेगा। इसीलिये संगठन प्रतिवर्ष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर माताओं ,बहिनों , युवाओं व संगठन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर सेवा करने हेतु समाज में भेजता हैं। प्रशिक्षण का उधेश्य समाज की महिलाओं को लव जिहाद से सचेत करना हैं ,ताकि भविष्य में किसी बहिन बेटी के कोई टुकड़े न कर सके या सूटकेस या फ्रीज में न रख सके। विधर्मियों द्वारा लव जिहाद ,भूमि जिहाद ,आदि कई माध्यमों से छद्म युध छेड़ रखा हैं जिनसे सतर्क रहना आवश्यक हैं। बैठक में जिला सह संयोजिका श्रीमती सीमा बोहरा, श्रीमती जेठी सोनी, श्रीमती विजयलक्ष्मी माली,श्री मती आशा छींपा, मधुबाला, सुष्मिता माली,रजत कंवर, रश्मि कंवर,महक चौहान,कोमल सुथर,पायल माली, भुमिका गोस्वामी, सरिता विश्नोई आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया व विश्वास दिलाया कि फलोदी जिले से अधिकतम संख्या में प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया जाएगा।