Dark Mode

"प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान" में सुरक्षित हुआ मातृत्व

 
जयपुर। जिले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। चिकित्सा संस्थानो पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका उपचार करने के साथ पोषण युक्त आहार लेने के प्रति जागरूक किया गया। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया  कि शुक्रवार, 09 जून को चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन हुआ। अभियान में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि जांच की गई।
 
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन प्रतिमाह 09, 18 और 27 तारीख को किया जाता है। अभियान में सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!