हर्षोल्लास के साथ मनाया मातृदिवस
बालोतरा:- स्थानीय समदड़ी रोड स्थित मारवड़ पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मातृदिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी अनीता चारण ने बताया की माँ शारदे के सामने दीप प्रज्वलित करके मदर्स डे अवसर पर 'मां तुझे सलाम' कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने 'तू कितनी अच्छी है,'चंदनिया छुप जाना रे, 'तुझे सब है पता' सॉन्ग पर डांस पेश किया बच्चों ने किसी ने मां के लिए गुलदस्ता बनाया तो किसी ने मां की ममता को शब्दों में पिरोया। कोई मां की दी सीख को साझा करता दिखा तो किसी ने मम्मी को भगवान की बनाई सबसे सुंदर चीज बताया। बच्चों ने अपने-अपने तरीकों से मां के प्रति प्यार जताया। प्रधानाध्यापक महेश दवे ने बच्चों को बताया की माँ किसी के सम्मान की मोहताज नहीं होती, माँ शब्द ही सम्मान के बराबर होता है, मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य पुत्र के उत्थान में उनकी महान भूमिका को सलाम करना है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।