Dark Mode
कोटा सीए ब्रांच की ओर से मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित

कोटा सीए ब्रांच की ओर से मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित

कोटा.  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की कोटा सीए ब्रांच एवं कोटा सिकासा कमेटी की ओर से रविवार को छावनी चौराहा स्थित एक निजी होटल में शाइनिंग स्टार सीपीई सेमिनार के साथ-साथ मोटिवेशनल सेमिनार का भी आयोजन किया गया। कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए रोहित पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेशनल योगा ट्रेनर सीए सुरभि गांधी एवं युवा एंटरप्रेन्योर ऐश्वर्या झवर थी। पाटोदी ने बताया कि 22 साल की सीए सुरभि योगा इंट्रक्टर, गायक और फाइन आर्ट कलाकार हैं। वे यूनाइटेड नेशंस में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। सीए सुरभि गांधी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ-साथ सीए स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोफेशनल वर्ग में फोकस होकर कार्य करो तो सफलता मिलकर ही रहेगी। अपना टाइम वेस्ट नहीं, इन्वेस्ट करें। आप जो भी करें अपना हंड्रेड परसेंट दें। सफलता के लिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ जाएगी। सही समय पर सही काम करना जरूरी है। सीए सदस्यों के बच्चों को कंफर्ट जोन में नहीं रहने के साथ ग्रेटीट्यूड की भावना रखनी चाहिए। इसके अलावा टाइम को मैनेज करने के साथ-साथ पैशन को हमेशा फॉलो करना चाहिए। कोटा सीए ब्रांच के सचिव पंकज दाधीच ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर प्रोजेक्ट एडवाइजर सीए रजनी मित्तल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीए स्वाति भावनानी, सीए रितु बोहरा, सीए अंजलि जैन, सीए रवीना धनवानी, सीए ख्याति भंडारी व सीए प्रिया जैन आदि उपस्थित थी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!