मोटरसाईकल चोर गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद किए
पीपाड़ शहर . शहर में मोटरसाईकल चोरी करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धमेन्द्रसिह यादव ने बताया कि पीपाड़ शहर में वाहन चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपी नवीन पुत्र गणपतराम जटीया व रोहित पुत्र धमेन्द्र मेघवाल निवासी पीपाड़ शहर को गिरफ्तार किया है। वही प्रार्थी उम्मेद अली निवासी पीपाड शहर ने गत 27 जून को अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीपाड़ शहर में अज्ञात चोरो द्वारा मेरी मोटरसाइकिल चुराकर ले गये पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में हो रही चोरीयो की रोकथाम एंव उक्त घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपीयो की पहचान की जाकर गिरफ्तारी बाबत निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नबाब अली खां के सुपरवीजन व वृताधिकारी बिलाडा राजवीरसिंह के निर्देशन मे थानाधिकारी घेवरसिह गुसाईवाल के नेतृत्व मे अनुसंधान अधिकारी मुरलीधर हैड कास्टेबल ने टीम द्वारा मोटरसाईकल चोरी करने वाली गेंग की तलाश शुरू की टीम द्वारा सीसीटीवी केमरे चेक कर मुल्जिमानो के हुलिये अनुसार आस पास के क्षेत्रो में पहचान करवाई गई एंव मुख्य सड़को पर लगे सीसीटीवी केमरे चेक किए गए। वही तलाश दोरान अभियुक्त नवीन पुत्र गणपतलाल जटीया उम्र 22 साल काबरो की पोल पीपाड शहर व रोहित पुत्र धमेन्द्र मेघवाल उम्र 19 साल निवासी बिजलीघर के पास पीपाड शहर को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमानो से उक्त चोरी की गई तीनो मोटरसाईकल बरामद की गई है एवं मुल्जिमानो द्वारा दो अन्य जगह बिलाडा, अशोक उधान जोधपुर शहर में भी मोटरसाईकल चोरी की वारदात स्वीकार की है जिनसे पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।