Dark Mode
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन

राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन

डीडवाना. राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की और से प्रदेश भर में जारी आंदोलन के तहत आज तीसरे दिन भी डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में संघर्ष समिति के आह्वान पर नर्सेज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सेज ने बताया की बीते लंबे समय से समिति अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है और समाधान की मांग सरकार के सामने रखी गई है। नर्सेज ने बताया की वेतन भत्तों की विसंगति, नर्सेज सवर्ग कैडर का पुनर्गठन, सविदा नर्सेज को नियमित करने की मांग, साथ ही एनएम का पदनाम परिवर्तन कर नर्सिंग निदेशालय की स्थापना करना मुख्य मांग है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन भी इस दौरान किया गया। नर्सेज द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवाओ को सुचारु रखा गया। नर्सेज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर पिछले 17 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं आज डीडवाना के राजकीय बागड़ जिला चिकित्सालय में तीसरे दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया और आगे भी यह कार्य बहिष्कार प्रतिदिन 2 घंटे का जारी रहेगा। संगठन के आदेश तक इस दौरान रमेश सोनी रामावतार बिन्ना गिरीश गुर्जर रामचंद्र सेवदा हनुमान रेवाड़ नदीम अमरचंद सैनी ओमप्रकाश खोखर सरिता सरोज गुर्जर पिंकी सैनी नीतू गोदारा आदि नर्सेज कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!