Dark Mode
सांसद प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने की एसआईटी गठन की मांग

सांसद प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने की एसआईटी गठन की मांग

 
 
- युवक की साथ मारपीट के आरोप में शिवदासपुरा थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
 
- एसीपी मानसरोवर को सोपी जांच
 
- घायल की हालत में हुआ सुधार
 
 
चाकसू  : बुधवार रात शिवदासपुरा पुलिस की ओर से डिटेन कर लाये युवक की तबियत बिगड़ने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और घायल युवक के भाई प्रह्लाद शर्मा ने अपने भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में शिवदासपुरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वही  प्रकरण की तफ्तीश मानसरोवर एसीपी संजय शर्मा कर रहे है। वही दूसरी ओर दौसा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा ने घटना को बहुत बड़ा गम्भीर बताते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से एसआईटी की टीम गठित कर जांच करवाने की मांग की है। वही  साथ उन्होंने घायल का जो ईलाज चल रहा है। उसकी भी निशुल्क उपचार की मांग रखी है। वही घायल कैलाश शर्मा की हालत में पहले की तुलना में सुधार बताया जा रहा है। वही  अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित कैलाश की कुशलक्षेम जानी हैं। वही  इधर, पुलिया द्वारा पीड़ित उसके साथ गिरफ्तार किये गए 2 अन्य युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। वही घटना को लेकर चाकसू विधायक रामावतार बैरवा ने अस्पताल पहुंचकर चिकिसको से घायल की हालत जानी परिजनों को ढांढस बंधवाया तथा इस प्रकरण की जांच करवाने के साथ दोषीयों पर शख्त कार्रवाई की बात कही हैं।
गौरतलब है ।  कि बीती 25 जून की रात्रि को शिवदासपुरा पुलिस ने चन्दलाई निवासी कैलाश शर्मा को टोल प्लाजा से शराब पीने के आरोप में 185 के तहत डिटेन किया था 26 जून सुबह उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया जंहा उसके 2 स्टेंट ड़ल गए वही दूसरीं ओर परिजनों का आरोप है। कि कैलाश की पुलिस ने जमकर मारपीट की गई जिससे उसके जगह -जगह चोटे है वही पुलिस ने हमे गिरफ्तार करने की सूचना भी नही दी है। गुरुवार को अस्पताल व थाना परिसर में इसी प्रकरण को लेकर जनप्रतिनिधि व ग्रमीणों की भीड़ का माहौल देखा गया है । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!