Dark Mode
सांसद दीया कुमारी ने ज्वैलर्स एसोसिएशन शो (जस) का किया उद्घाटन

सांसद दीया कुमारी ने ज्वैलर्स एसोसिएशन शो (जस) का किया उद्घाटन


जयपुर । 
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा जैम्स एंड ज्वैलरी महोत्सव ‘जस-2023’ के चौथे बीटूबी संस्करण का उद्घाटन राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने किया। इस तीन दिवसीय प्रीमियम बीटूबी शो ‘जस’ का आयोजन 'कनेक्ट टू सोर्स' के सबसे नवीन और रचनात्मक संस्करण के साथ सीतापुरा स्थित जेईसीसी में किया जा रहा है।

सांसद दीया कुमारी ने शो का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा जयपुर में ज्वैलरी कम्यूनिटी को एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाने के लिए मैं महाराजा सवाई जय सिंह जी की बहुत आभारी हूं। उनके प्रगतिशील विजन के माध्यम से, जयपुर जैम्स और ज्वैलरी एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जिससे रोजगार और पर्यटन के अधिक अवसर पैदा हुए हैं। आज यहां आकर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हुईं हूं, जहां नवीनता को प्रोत्साहन और अपनापन हो। शो में हमारे देश और विशेष रूप से जयपुर द्वारा प्रस्तुत स्टोन्स, आभूषण, शिल्प कौशल का एक शानदार प्रदर्शन है।"

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष डी.पी. खण्डेलवाल ने शो में सभी प्रदर्शकों, मेजबान खरीदारों और मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जेएएस के संयोजक, अशोक माहेश्वरी ने जस: द प्रीमियम बी2बी शो के मुख्य आकर्षण पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में टीटी जैम्स, दीपक पंजाबी; भिवानी वाले पवन; राज महतानी कोट्योर ज्वैल्स, कोलकाता, राज महतानी; जीजेसी, चेयरमैन, संयम मेहरा और नेशनल जैम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन, प्रमोद अग्रवाल (डेरेवाला) भी अतिथि के रूप में शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!