सांसद जौनापुरिया ने की रेल मंत्री से टोंक रेल लाईन कार्य शुरू करने की मांग
टोंक। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने केन्द्रिय रेल मंत्री से टोंक रेल लाईन परियोजना का कार्य शीघ्र आरंभ करने की मांग की है। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मंगलवार को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली रेल भवन में शिष्टाचारवश भेंट कर जयपुर-स.मा. लाईन पर स्थित सुरेली हॉल्ट रेल्वे स्टेशन को बी ग्रेड में क्रमोन्नत करवाने तथा जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन(14813 व 14) का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए सांसद जौनापुरिया ने नसीराबाद, चौथ का बरवाड़ा वाया टोंक रेल लाईन के स्वीकृत कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ करवाने की मांग की है। इस अवसर पर रेल मंत्री वैष्णव ने सांसद की मांगों के अनुरूप कार्यों को जल्द से जल्द आरंभ करवाने का आश्वासन दिया है।