सांसद किरोडी लाल मीणा का धरना 9 वे दिन भी जारी
भरतपुर सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम भी पहुंचे किरोड़ी से मिलने
---------------------------------------------------------------------
अशोक लाहोटी ने कहा की कांग्रेस सरकार को अकेला डॉक्टर किरोड़ी लाल ही काफ़ी है
जो हमेशा युवाओ के साथ खड़ा मिलता है हम सब डॉक्टर मीना के आंदोलन के साथ है।
जयपुर . पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच एवं सरकारी नौकरियों में राजस्थान के युवाओं को 95% आरक्षण आदि मांगों को लेकर आज 9 वे दिन भी इस कड़ाके की ठंड में प्रदेश के सैकड़ों युवाओं के साथ राज्य सभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना धरने पर बैठे रहे।
प्रदेश में बेरोजगार युवाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उनकी जायज मांगों को लेकर आज नवें (9) दिन प्रदेश के युवाओं के साथ दर्जनो जनप्रतिनिधियो धरना स्थल आकर समर्थन दिया।
आज धरना स्थल पर भरतपुर से लोकसभा सांसद श्रीमती रंजीता कोली जी, पूर्व सांसद श्री कर्नल सोना राम जी, सांगानेर से विधायक श्री अशोक लाहोटी जी, सिवाना से विधायक श्री हमीर सिंह जी भायल, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी जी, पूर्व मंत्री श्री राम किशोर मीना जी, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा जी, मुस्लिम नागौरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हाजीबाबू खां, विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेन्द्र राज पुरोहित जी, पूर्व यूथ बोर्ड के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सैनी जी, पूर्व आईएएस श्री महेंद्र सिंह जी, ज़िला परिषद सदस्य श्रीमती नीलम जी गुर्जर, ज़िला परिषद सदस्य श्री विजय मीना जी, भाजपा नेता श्रीमती आशा मीना जी, भाजपा नेता श्री महेन्द्र पाल जी मीना सहित धरना स्थल पर पहुँचे।
डॉक्टर किरोड़ी लाल ने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार द्वारा असफल परीक्षा आयोजन के खिलाफ चल रहे मेरे आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए मुस्लिम-नागौरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष हाजी बाबू खाँ जी और विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेन्द्र राजपुरोहित के साथ सैंकड़ों लोगों ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया।
डॉक्टर मीना ने कहा की जब तक प्रदेश के बच्चों के साथ न्याय नही हो जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
अशोक गहलोत सरकार प्रदेश के बच्चों की मेहनत पर डाका डालने वाले डकैतों को बचा रहे है तभी तो सार्वजनिक मंचो पर अपने अधिकारी ओर नेताओ को क्लीन चिट दे रहे हो ,मैने अफ़सर, नेताओ के प्रमाण दिए है कि ये पेपर लीक में जुड़े है ओर इन्होंने मेहनती बच्चों की मेहनत पर डाका डाला है परंतु सरकार के कानो तक जूँ ना रेंग रही, गहलोत जी इन डकैतों को कितना भी बचा ले ये युवा शक्ति इनका अंत जल्द कर ही देगी।