सांसद निहाल चंद ने बांटी सिलाई मशीन
रायसिंहनगर . माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि "100 वीं" मन की बात के उपलक्ष में नारायण सेवा समिति,रायसिंहनगर के तत्वाधान में अरोड़वंश धर्मशाला में निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।संस्था के अध्यक्ष बजरंग कंदॊई ने बताया कि विधवा, विकलांग, तलाकशुदा और बी.पी.एल महिलाओं को निशुल्क 40 सिलाई मशीनों का वितरण सांसद निहालचंद मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद निहाल चंद, पूर्व विधायक लालचंद,ठंडी के शिवचैन गिरी जी, समिति अध्यक्ष बजरंग कंदोई,सचिव मनोज अरोड़ा, सदस्य सुनील चावला,भंवर शर्मा, अरोड़वंश सभा अध्यक्ष सुरेंद्र मिड्ढा,अखिल कंदोई,अशोक फुलिया, बीआरसी कंपनी के उप महा प्रबंधक मुकेश सिंह, कंपनी प्रतिनिधि हरीश कंसल, सहित क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।