Dark Mode
सांसद राहुल कस्वां ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सांसद राहुल कस्वां ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
रतनगढ़ । बीकानेर से शिर्डी साप्ताहिक ट्रेन को भाजपा  शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में सांसद राहुल कस्वां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस मौके पर सांसद कस्वां का पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया| इस मौके पर सांसद कस्वां ने कहा कि उक्त ट्रेन से क्षेत्र के आमजन को बहुत बड़ी रात मिलेगी क्योंकि यह क्षेत्र  धर्मपरायण होने के कारण तीर्थ स्थानों पर जाने के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे | चूरु जिले में विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी का मंदिर भी है तो यह ट्रेन धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और भी ट्रेनों का संचालन करवाने के लिए मैं प्रयासरत हूं | मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने कहा की सांसद राहुल कस्बा के अथक प्रयासों से इस क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य करवाए गए हैं जिसमें महत्वपूर्ण कार्य रेलवे ट्रैक को इलेक्ट्रीफाइड करवाना एवं रेलवे का दोहरीकरण आदि इस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दिन रात प्रयासरत रहते हैं | इंदौरिया ने केंद्र सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सांसद जो भी कार्य योजना बनाते हैं उस पर केंद्र सरकार पूरा अमल करती है|  इस मौके पर उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा नेता बजरंग गुर्जर, महामंत्री भरत सैनी,मोहनलाल बबेरवाल, हनुमान बारवाल, मनोज हारित, लिखमीचंद जांगिड़, रमेश पारिक, परमेश्वर लाल प्रजापत, दीनदयाल सोनी, सुधीर शर्मा, झूमर मल भार्गव, मनीराम पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!