ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें आज सांसद
सीकर। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के प्रयासों से लोकसभा क्षेत्रवासियो को प्रधानमंत्री व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी की तरफ से रेलवे की एक ओर सौगात मिली जिसमें हिसार मुंबई दूरन्तो एक्सप्रेस का अब रींगस रेलवे पर ठहराव होगा। लोकसभा क्षेत्रवासियो की मांग पर सांसद ने रेल मंत्री मिलकर इस समसायों से अवगत करवाया जिसके परिणामस्वरूप रेलवे द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 29 फऱवरी गुरूवार को सीकर से ट्रैन द्वारा रींगस स्टेशन पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें । इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम मे क्षेत्रवासियो के साथ पार्टी केपदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहेगें।