Dark Mode
श्रीकरनपुर के श्री पवन कुमार को मिला पशु मंगला बीमा योजना का लाभ

श्रीकरनपुर के श्री पवन कुमार को मिला पशु मंगला बीमा योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल चक 13 एफएफ मानकसर में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में श्री पवन कुमार पुत्र श्री पृथ्वीराज निवासी 53 जीजी ने पशु मंगला बीमा योजना के तहत आवेदन किया। मौके पर ही आवेदक को बीमा योजना का लाभ दिया गया। लाभार्थी श्री पवन कुमार ने बताया कि शिविर में दो पशुओं के लिए बीमा योजना का लाभ दिया गया है। इस पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!