Dark Mode
मिसेज इंडिया डॉ. प्रीति मीणा ने किया मिसेज बूंदी 2023 के पोस्टर का विमोचन

मिसेज इंडिया डॉ. प्रीति मीणा ने किया मिसेज बूंदी 2023 के पोस्टर का विमोचन

बूंदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा 15 अप्रैल को शहर के हरियाली रिसोर्ट में आयोजित होने वाली मिसेज बूंदी 2023 प्रतियोगिता के पोस्टर का मिसेज इंडिया 2019 डॉ प्रीति मीणा ने विमोचन किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोना मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को शहर के खोजा गेट रोड स्थित हंसदा पंजाब रेस्टोरेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस में आगामी 15 अप्रैल को जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा आयोजित मिसेज बूंदी 2023 प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं देखने वाले दर्शकों के लिए टिकट की व्यवस्था की गई है। टिकट लेने के लिए पूर्व अध्यक्ष नंदनी विजय 9928188102 एवं उपाध्यक्ष सोनू सिंह 7976464351 को संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता बॉलीवुड थीम पर आधारित होगी। जिसमें बूंदी जिले की महिलाएं हिस्सा ले सकेगी। मुख्य अतिथि डॉ प्रीति मीणा ने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा ले कर अपने अंदर छिपे हुए हुनर को बाहर लाने की अपील की है साथ ही उन्होंने जेसीआई बूंदी उर्जा की पहल की भी सराहना की है जिसने बूंदी की महिलाओं को हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराया है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बड़ी सफलता की शुरुआत छोटी जगह से ही होती है। इस अवसर पर जेसीआई बूंदी उर्जा अध्यक्ष श्वेता भंडारी, कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, पूर्व अध्यक्ष नंदिनी विजय, अनुकृति विजय, साधना न्याति, ख्याति भंडारी, सह सचिव कविता नुवाल, उपाध्यक्ष रानू खंडेलवाल, सोनू सिंह , सोनिया झंवर , प्रियंका मुंदडा एवं जेसीआई की सदस्य मौजूद रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!