ऐ बादल झूमके चल’ फिल्म संगीत कार्यक्रम में गूंजे मुकेश के फिल्मी गीत
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान , बीकानेर की ओर से सदाबहार पुरानी हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक रहे स्व.मुकेश की याद मे बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में ‘ऐ बादल झूमके चल’
फिल्मी संगीत संध्या कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा पार्श्वगायक मुकेश के सदाबहार पुरानी फिल्मो के गीतों को गाकर मुकेश को स्वरांजलि दी।
कार्यक्रम के आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश अग्रवाल थे,और कार्यक्रम की अध्यक्षता एन डी रंगा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामरतन धारणिया एवं नारायण बिहाणी, के. के. सोनी थे। विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर मेहमानों में भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया महाज )मनोज मोदी, दिलीप मोदी, शिवदत्त नांगल, राजाराम स्वर्णकार , संजय मिश्रा,मदन नरूका, सैय्यद अख्तर अली, विजय शंकर गहलोत, मकसूद अहमद अली एवं डॉ अजय जोशी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेघराज नागल ने बताया कि स्व.मुकेश की स्मृति में आयोजित गीत संगीत के इस स्वरांजलि कार्यक्रम में बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार अपने गीतों की प्रस्तुतियां दिया। जिसमें मेघराज नागल, के. के. सोनी, रामकिशोर यादव,ओलिवर नानक,जितेन्द्र श्रीमाली, चांदरतन सोनी, दीपिका प्रजापत,भावना सारस्वत,वैष्णवी श्रीमाली, उदय वीर सिंह ,नवल दैय्या एवं संजय मोदी समेत अनेक गायक कलाकारों ने स्व.मुकेश को अपने गीतों से स्वरांजलि दी।