छठी ऑनलाईन गीता-ज्ञान-प्रश्नोत्तरी में मुक्ता वार्ष्णेय प्रथम
बीकानेर। स्व. जलज सेन (रिंकू) की पावन स्मृति में तरुण बालकिशन राठौड़, श्रीकोलायत के सहयोग से श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा आयोजित छठी ऑनलाईन श्रीमद्भगवद्गीता-ज्ञान-प्रश्नो त्तरी में गाजियाबाद की मुक्ता वार्ष्णेय ने सबसे पहले शत-प्रतिशत प्रश्नों की सही उत्तर भेजकर रु 501 का प्रथम पुरस्कार जीता। ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी विवेक मित्तल ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी में बीकानेर, कोलायत, गाजियाबाद, टोंक, जोधपुर, गंगानगर, जयपुर, मेरठ, रतनगढ़, नागौर, अहमदाबाद, ब्यावर, सोलापुर तथा मथुरा के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान के अलावा सबसे पहले तथा सबसे सही उत्तर देने वालों 21 प्रतिभागियों में 10 से 15 वर्ष आयुवर्ग में भाग्यश्री, विकास विश्नोई, प्रिन्स उपाध्याय, केशव तंवर, लक्षित खत्री, हेमांग राठौड़, मनीषा पंचारिया आयुवर्ग 16 से 20 में सुनील, कार्तिक वर्मा, निलेश, राधा दर्जी, संजू बीठू, अंजली सांखला, वर्तिका खत्री तथा 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सीमा सोनी, दामिनी गुप्ता, नीरज गुप्ता, मुन्नीराम सोनी, मोहित, आस्था व वेद प्रकाश कुमावत रहे। इन सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र के अलावा पुरस्कृत किया जायेगा जिसकी सूचना अलग से कर दी जायेगी।