Dark Mode
मुमुक्षु मधु भूरा दीक्षा पूर्व अभिनंदन      

मुमुक्षु मधु भूरा दीक्षा पूर्व अभिनंदन      

बीकानेर। गंगाशहर निवासी मुमुक्षु मधु भूरा का आदि ठाणा साध्वी मंडल के सान्निध्य में 18 अप्रैल को कानोड़ा में आचार्य विजयराज जी महाराज दीक्षा देंगे।  श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ की उपनगरीय क्षेत्र की विभिन्न संघ शाखाओं की ओर से अभिनंदन का क्रम जारी रहा। इससे पहले गंगाशहर  से वरघोड़ा निकाला गया जो गंगाशहर से रवाना होकर नवाकार भवन भीनासर पहुंचा। जहां मुमुक्षु मधु भूरा के जीवन परिचय दिया गया। उनका उदगारों,भावों और मोतियों की माला से बहुमान किया गया। श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ श्रावक मेघ राज सेठिया ने मुमुक्षु जीवन, दीक्षा और गुरु भक्ति के आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विजय कुमार लोढ़ा, विनोद सेठिया, सुरेंद्र डागा, पवन सोनावत, निर्मल सोनावत, गोतमा मिनी समेत अन्य लोगों ने शिरकत की। अभिनंदन और बहुमान का क्रम दीक्षा तक जारी रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!