नगरपालिका चेयरमैन गुर्जर ने कचरा ट्रॉली वितरण की
मारवाड़. नगरपालिका चेयरमैन जया नगेन्द्रसिंह गुर्जर के सानिध्य में नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों को कचरा ट्रॉली वितरण कराई गयी। चेयरमैन गुर्जर ने मारवाड़ जंक्शन कस्बे में साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। नगरपालिका ने सभी सफाई कर्मचारियों को 22ट्रौलियाँ देकर उन्है सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहाँ। जिससे मारवाड़ जंक्शन एक स्वच्छ सथान दिख सके चेयरमैन गुर्जर ने बताया कि 1 अप्रैल से घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए प्रत्येक वार्ड के गली मोहल्ले में ऑटो टैम्पो चलाये जाएंगे ससे कि नगरपालिका क्षेत्र में साफ सफाई एव स्वच्छ सुन्दर मारवाड़ जंक्शन बन सके। इस दौरान नगरपालिका के कर्मचारियगण व अधिकारी मौजूद रहे।