Dark Mode
नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने किया बजरिया के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण

नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने किया बजरिया के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां की समस्याओं को देखा ओर उन्हें जल्द निस्तारण करके के निर्देश नगर परिषद कर्मचारियों को दिए।नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने आज नगर परिषद क्षेत्र बजरिया के वार्ड नंबर 55,56,57 ओर 58 का निरीक्षण किया और आमजन की समस्याओं को सुना।वही नगर परिषद सभापति के निरीक्षण के दौरान वार्ड वासियों ने सभापति को वार्ड की कई समस्याओं से अवगत कराया।सभापति ने आमजन की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को वार्ड की समस्याओं को जल्द समाधान करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा,दीपनारायण शर्मा,सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी ओर वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!