नगर परिषद आयुक्त ने तालाबों व शहरी इलाकों का किया निरीक्षण
गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक सहित सफाईकर्मियों को लताड़ पिलाई
टोंक। नगर परिषद टोंक आयुक्त ममता नागर ने बुधवार को टोंक के तालाबों व शहरी इलाकों में मिली गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की, जिन्होंने सफाई निरीक्षक को संबंधित जमादारों को नोटिस दिए जाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा को मिल रही गंदगी व नालों की सफाई नहीं होने तथा कचरे नहीं उठने की शिकायतों के बाद नगर परिषद टोंक की आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद बुधवार को नगर परिषद टोंक की आयुक्त ममता नागर ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिन्होंने धन्ना तलाई, तेलियान तालाब सहित अन्य इलाकों में पहुंची तो लोगों ने सफाई नहीं होने साथ हीं कचरा नहीं उठाने, नालियों में कीचड़ होने की शिकायत की। इतना हीं नहीं धन्ना तलाई में पानी का निकास नहीं होने व तेलियान तालाब की सफाई नहीं होने से आस-पास के इलाकों में फेल रही दुग्रंध को लेकर भाजपा के ओमप्रकाश गुप्ता एवं अकबर खान आदि ने नाराजगी व्यक्त की। इतना हीं नहीं लोगों ने समय पर सफाई नहीं होने की शिकायत की तो आयुक्त ने खुद मौहल्लो का निरीक्षण किया तो गली मौहल्ले गंदगी से अटे पड़े मिले तो उन्होंने सफाई निरीक्षक सहित सफाईकर्मियों को लताड़ पिलाई। आयुक्त ममता नागर ने बताया कि टोंक कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, धन्ना तलाई व तेलियान तालाब के पानी के निकास तथा मानसून के समय शहर में पानी के भराव क्षेत्रों का जायजा लिया गया हैं, जिसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टोंक में जहां नालियों कि आवश्यकता होगी, वहाँ नालियां तथा जहां बड़े नालों की जरूरत होगी, वहाँ बड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि तेलियान व चर्तुभुज तालाब के लिए डीपीआर बनाई गई थी, जिसकी स्वीकृति के बाद दो बार टेंडर भी किए गए थे, लेकिन कोई सकारात्मक सहयोग नहीं मिलने से टेंडर नहीं हो सकें, अब अमृत योजना फेज-2 में दुबारा टेंडर किए जाएंगे ताकि इनका सौन्दर्य करण किया जा सकें। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता राकेश शर्मा, जेईएन पप्पूलाल मीणा, चंपा चौधरी, शिवानी, एएसआई सुनील मीणा एवं गिरी कुमार आदि मौजूद थे।