नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल, मुख्य सड़क मार्ग पर फैली है गंदगी
डीडवाना शहर के अंदर लगातार बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर मुद्दे उठ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी नगर परिषद इस और ध्यान नहीं दे रही है। ताजा मामला सामने आया है जहां अशोक स्तंभ से लेकर नगर परिषद के बाहर तक नाले का सारा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने का भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह मौसम में परिवर्तन हो रहा है। तो कहीं ना कहीं बदहाल सफाई व्यवस्था की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। नगर परिषद के दावे फैल होते हुए नजर आ रहे है। जिस तरह विभाग दावे कर रहा है की शहर में पूरी तरीके से सफाई हो रही है। लेकिन नालों का सारा पानी और कीचड़ सड़कों पर बह रहा है। यही नहीं मुख्य सड़क पर वही नगर परिषद के सामने तक सड़कों पर नाले का गंदा पानी बह रहा है। इसके बावजूद भी नगर परिषद सफाई व्यवस्था को लेकर किसी और ध्यान नहीं दे रहा है। सिर्फ सफाई व्यवस्था के नाम पर नगर परिषद अपनी खानापूर्ति कर रही है। जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बावजूद भी नगर परिषद के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। जिसका नतीजा यह है की नाले ओवरफ्लो होकर उनका सारा कीचड़ गंदगी पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे लोगों को कठिनाईया हो रही है।