नगर पालिकाध्यक्ष ने किया जाट कुंभ मेले का पोस्टर विमोचन
नदबई । भरतपुर मुख्यालय पर 13 अप्रेल को प्रस्तावित विश्व जाट कुंभ को लेकर नदबई नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने नगर पालिका कार्यालय में विश्व जाट कुंभ पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही समाज की एकजुटता को रखने का संकल्प दिलाते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के लोगों को शामिल होने का आहृवान किया। इससे पहले तहसील प्रभारी सत्येन्द्र सिंह बहरामदा ने वीर शिरोमणी महाराज सूरजमल की शौर्य गाथाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए विश्व जाट कुंभ मेला आयोजित होने के बारे में बताया। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष ने पोस्टर का विमोचन करते हुए समाज की एकजुटता के लिए विश्व जाट कुंभ मेले में समाज के लोगों को शामिल होने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं की अलग-अलग टीम गठित कर गांव-गांव में लोगो को जागरुक करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक जे.पी.सिंह, पूर्व पार्षद अरब सिंह सौंख, संजय रौतवार, जीतेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह सिनसिनवार, सत्येन्द्र सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।