Dark Mode
पालिका व पुलिस ने तालाब पर अनिधिकृत बैठें लोगों को हटाया

पालिका व पुलिस ने तालाब पर अनिधिकृत बैठें लोगों को हटाया

सुमेरपुर। नगरपालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को शहर में विषेष अभियान चलाकर अनावश्यक जगह-जगह बैठे लोगों को हटाया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश दाधीच के निर्देशन पर पालिका दल व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीनप तालाब पर अनिधिकृत रूप से बैठे लोगो को हटवाया गया। हटाने की कार्रवाई में पालिका एसआई यशवंत परिहार व ट्रैफिक इंचार्ज चुनाराम के साथ पालिका टीम द्वारा कार्रवाई की गई। एसआई यशवंत परिहार ने बताया कि इस एरिया मे रात के समय मछलीयों को मारना व एरिया मे शराब पीकर उत्पात किया जा रहा था जिससे लोगो की शिकायत पर इनको तालाब के आसपास से सभी को हटवाया गया। इस मौके पर मुकेश दत्ता, पृथ्वीसिंह,राजू के जमादार,संदीप, कांतिलाल ड्राइवर व अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!