नगरपालीका ने 510 पट्टों का वितरण कर वैभव गहलोत का जन्मदिन मनाया
फलोदी . आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के जन्मदिन पर नगरपालीका फलोदी द्वारा प्रसाशन शहरों के संग अभियान के तहत 510 लोगों को 69 क, कच्ची बस्ती एवम अन्य प्रकार के पट्टों का वितरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अहम जनहित योजना प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के द्वितीय चरण में नगरपालिका फलोदी द्वारा मेगा पट्टा वितरण समारोह कि निरन्तरता में कच्ची बस्ती, 69 क इत्यादि पट्टों का वितरण स्थानीय नगरपालिका टॉउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम में किया गया। पट्टों का वितरण नगरपालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास एवम प्रदेश कोंग्रेस सचिव महेश व्यास द्वारा किया गया । जिसमें अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेवदान चारण, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए इसके अलावा पार्षदगण व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए हैं। पट्टा लेने आये लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद भी किया।