नगर पालिका चेयरमैन ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन
वैर . उपखंड मुख्यालय वैर पर भैरवनाथ मंदिर के पास मनोहर लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर एवं पार्षद सुलेमान खान ने संयुक्त रूप से किया आधुनिक व्यवस्थाओं से परिपूर्ण लाइब्रेरी में बैठने के लिए 66 स्थान बनाए गए हैं नगरपालिका चेयरमैन विष्णु महावर ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं आधुनिक साज सज्जा एवं व्यवस्थाओं से परिपूर्ण इस लाइब्रेरी से युवाओं को कंप्यूटर के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान होंगी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन विष्णु महावर व विशिष्ट अतिथि पार्षद सुलेमान खान पार्षद मुकेश सैनी का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, ज्योतिषाचार्य पंडित गया राम शास्त्री के संरक्षण में व्यवस्थापक गिरजेश शर्मा एवं संचालक दीपेश शर्मा ने लाइब्रेरी में प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की हैं | कार्यक्रम में प्रवीण ,शेर सिंह ,बच्चू सिंह, दामोदर लाल नगायच, महेश जांगिड़,सियाराम लखनपुर , पंडित सुशील कुमार शर्मा, राखी लाल सैनी, रामप्रताप शर्मा ,रामसिंह शर्मा , राम प्रकाश शास्त्री, बनवारी लाल शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे |