रावदेवरा को नगरपालिका, नाचना को कॉलेज की सौगात
पोकरण . प्रदेश के बजट में विधानसभा क्षेत्र पोकरण के रामदेवरा को नगर पालिका व नाचना को कॉलेज एवं सड़को के सुदृढ़ीकरण की सौगात मिली है। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद के प्रयासों से रामदेवरा में नगर पालिका की घोषणा के साथ ही सीवरेज लाइन के लिए 25 करोड़ की घोषणा की है। नाचना में अब उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, नाचना में कॉलेज की शुरुआत की जाएगी। इसी प्रकार क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए उजला से स्वामी जी की ढाणी वाया बारठ का गांव-पदरोड़ा-बागथल -फुलासर (47) किमी सांकड़ा, भणियाणा,पोकरण से झिनझिनयाली, सत्तो सड़क वाया सांकड़ा भैंसड़ा -डांगरी फतेहगढ़, हमीरा-भैंसड़ा -राजमथाई वाया भागू का गांव-बडोडा गांव- रासला -जैसलमेर,फतेहगढ़ -भणियाणा,जैसलमेर-सम-धनाना, पन्नासर नई -राजमथाई- बांधेवा -देवपालपुरा तक़ सड़क का 297 करोड़ 15 लाख की लागत से सुदृढ़ीकरण होगा।