पालीका को मिली रोड स्वीपर मशीन शहर की सफाई में होगा सुधार
फलोदी . नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास की अनुसन्सा पर राज्य के जननायक मुख्यमंत्री द्वारा फलोदी नगरपालीका को रोड स्वीपर मशीन उपलब्ध करवाई , जिसका आज विधिवत पूजन कर जन सेवार्थ सुपुर्द की।
नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने बताया कि शहर की मेरे जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात हुई तो उन्होंने फलोदी नगरपालीका के लिए कोई कार्य के लिए पूछा मैने मौखिक ही कहा कि शहर की आबादी ओर क्षेत्र बाद गया है और उसके अनुपात में सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री जी ने लिखित पत्र मांगा जो मेरे पास नहीं होने पर आपने सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए कि फलोदी नगरपालीका को सफाई व्यवस्था में अच्छे सुधार के लिए एक रोड स्वीपर ममशीन उपलब्ध करवा दी जाए और आज फलोदी नगरपालीका को ये उपलब्ध हो गई है।
आज शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, प्रेम गुचिया, ओमप्रकाश जीनगर, प्रकाश माली, पंडित महेंद्र पुरोहित, देवीलाल व्यास, खींवराज, भोमराज गुचिया, गजेंद्र पुरोहित, किशोर गुलेच्छा, गोपाल जोशी, देवपुरी, जगदीश शर्मा, लक्ष्मण पूरी आदि की उपस्थिति में विधिवत पूजन करने के बाद जन सेवार्थ पालिका टीम को सुपुर्द की।