नगर पालिका द्वारा बाजार में हटाया अवैध अस्थाई अतिक्रमण
खेतड़ी . लोकमत।कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार को नगरपालिका की टीम की ओर से दुकानों के सामने अस्थाई समान लगाकर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा के दिशा निर्देश अनुसार एसआई सुनील सैनी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया तथा दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निवेदन किया गया । अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को हिदायत दी कि अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण को दुकानदार खुद हटा ले नहीं तो नगरपालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। टीम में अशोक कुमार, सांवरमल, शीशराम, घनश्याम, ललित, सुंदर लाल आदि उपस्थित थे।