नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान शुरू किया
पीपाड़ शहर। नगर पालिका क्षेत्र पीपाड़ शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र के समस्त वार्डाे में विशेष सफाई अभियान अपने स्तर पर शुरु कर दिया है। साथ ही एमआईएस इंजिनियर महेंद्र पटेल ने नगर पालिका के सभी सफाई प्रभारीयों से लगातार मोनिटरिंग भी कर रहे है।नोडल अधिकारी व राजस्व निरीक्षक अक्षय राजपुरोहित ने बताया की राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव हर्देश कुमार शर्मा द्वारा आदेश जारी कर निर्देश दिए की नगरीय निकाय क्षेत्रत्र में साफ सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य की मोनिटरिंग भी सुचारू रूप से किये जाने पर बल दिया वही शहर को सुंदर बनाने के साथ स्वछता का स्तर सुधारने को लेकर मंगलवार से पीपाड़ पालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर 1 से विशेष सफाई अभियान का आगाज किया गया जिसमें नगर के सभी वार्डाे में निरंतर विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण रोड स्वीपिंग रोड साइड में घास झाड़ियो की कटिंग व गंदगी एव रोड की साफ सफाई का कार्य करने के साथ मोनिटरिंग भी की जा रही है।