Dark Mode
नगरपालीका द्वारा 4 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की होगी कार्यवाही

नगरपालीका द्वारा 4 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की होगी कार्यवाही

 

फलोदी .  नगरपालीका क्षेत्र में हुए अनाप सनाप अतिक्रमण पर एक बार फिर होगी कार्यवाही, ईओ डॉ चारण ने बताया कि 4 अप्रैल से अतिक्रमियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए सभी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। 

 
       नगरपालीका प्रशासन को बार बार मिल रही अतिक्रमण शिकायतों के बाद आखिर संज्ञान लेते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में हुए अंधाधुंध अतिक्रमण पर 4 अप्रैल से पीले पंजे ( जेसीबी ) से कार्यवाही की जाएगी। नगरपालीका अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेव दान चारण ने बताया कि सभी अतिक्रमण स्थलों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। तथा इसके लिए पूरी प्रशासनिक तैयारी भी की गई है तथा पुलिस इमदाद भी लेली गई है। उन्होंने बताया कि शहर के एयरफोर्स रॉड, पोकरण मार्ग, एन एच 11, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पीछे, गुलाब सागर व शिवसर तालाब के पास सहित काफी स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। 
 
    अतिक्रमण में ये रहे है चर्चित - 
         ज्ञात रहे शहर में अतिक्रमण करने वालो में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, भूमाफियों तथा राजनीतिक प्रभाव रखने वालों के नाम अतिक्रमियों को सहयोग करने में आये दिन सुनने में आ रहे है , जो अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर जग जाहिर भी हो सकते है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!