Dark Mode
मुन्नी देवी को मिली 8 योजनाओं की गारंटी

मुन्नी देवी को मिली 8 योजनाओं की गारंटी

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत ब्रहावद पंचायत हिंगोटिया निवासी मुन्नी देवी पत्नी प्रभुदयाल शर्मा गांव में जमीदारों के यहां खेतों में मजदूरी का कार्य करके जीवनयापन करती है। उसे गांव की महिलाओं ने तहसील गंगापुर सिटी में लगाए जा रहे स्थाई महंगाई राहत कैंप की जानकारी दी और अपने साथ रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जनाधार कार्ड, बिजली का बिल सहित अन्य दस्तावेज लेकर कैंप में जाकर लाभ लेने की बात कहीं। मुन्नी देवी ने महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर सहायता केन्द्र से टोकन लिया और रजिस्ट्रेशन करवाने लाइन में लग गई। कम्प्यूटर ऑपरेटर ने मुन्नी देवी को रजिस्ट्रेशन कर उसे बताया कि आपको राज्य सरकार की प्रमुख 8 योजनओं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, ग्रामीण रोजगार गारंटी, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क 100 यूनिट घरेलू बिजली योजना का लाभ मिलेगा। कैंप में एक साथ 8 योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर मुन्नी देवी बहुत खुश हुई। वहीं शिविर प्रभारी ने भी मुन्नी देवी को हाथों-हाथ उसकी पात्रता के अनुसार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। गारंटी कार्ड मिलने मुन्नी देवी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हुए इन शिविरों को अमृत के समान बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!