दौसा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी , मुरारी लाल
दौसा । कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा के दौरान
ग्राम पंचायत: कालीखाड आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दौसा विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्य हुए। क्षेत्र में जहां सड़कों का जाल बिछा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में 9 महाविद्यालय खोले गए वही उच्च माध्यमिक स्तर पर अनेक अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय एवं विद्यालय क्रमोन्नत हुए। मीणा ने कहा शिक्षा चिकित्सा एवं परिवहन के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनसे पहले 13 विधायक बने अगर उनके कामों की तुलना करोगे तो मेरे दो कार्यकाल मैं कराए गए विकास कार्य कई गुना अधिक मिलेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राम रतन सैनी, हेमराज अवाना, घनश्याम भांडारेज, कोऑर्डिनेटर रामनिवास गांगड़िया, प्रधान दिनेश बारवाल, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, राजेंद्र मीणा समेत अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।