Dark Mode
मदुरैई में हत्या के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

मदुरैई में हत्या के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

मदुरैई, एएनआई। मदुरैई पुलिस ने मंगलवार को एक हत्या के आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। हत्या के आरोपी विनोद कुमार मट्टुदवानी इलाके में छिपे हुए थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस बल पर आरोपी ने हमला किया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।
एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार, विनोद ने कथित तौर पर पिछली दुश्मनी के कारण अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बालमुरुगन की हत्या कर दी थी। मदुरैई शहर के पुलिस आयुक्त ने कहा, 'बदमाश विनोद को गिरफ्तार करते समय, उसने पुलिस पर हमला किया, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद, पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए, बदमाश विनोद के पैर में गोली मार दी। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मदुरैई में भर्ती कराया गया है।'
22 फरवरी को हत्या की घटना
बता दें कि इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर राजंगम के नेतृत्व में एक विशेष बल का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद और एनकाउंटर में घायल पुलिस कांस्टेबल की हालत स्थिर है। इससे पहले, 22 फरवरी को विनोद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 29 वर्षीय बालामुरुगन की हत्या कर दी थी।

बता दें कि विनोद का पुराना इतिहास आपराधिक रहा है। वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है। 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!