Dark Mode
5 हजार रुपए का इनामी हत्या का आरोपी 30 साल बाद गिरफ्तार

5 हजार रुपए का इनामी हत्या का आरोपी 30 साल बाद गिरफ्तार

 


धौलपुर। कौलारी थाना क्षेत्र की बसई नवाब पुलिस चौकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में 30 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश रिटायर्ड फौजी को चितौरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति की बंदूक से गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आरोपी ठिकाने बदलकर रह रहा था।
सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि कौलारी थाना इलाके के चितौरा गांव में साल 1994 में जमीन विवाद को लेकर शिब्बो ब्राह्मण की हत्या गांव के ही रिटायर्ड फौजी पूरन त्यागी पुत्र छोटेलाल त्यागी ने गोली मारकर की थी। आरोपी के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार होकर उत्तर प्रदेश पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मथुरा और वृंदावन सहित कई शहरों में पुलिस को गुमराह कर ठिकाने बदलकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि बुधवार को बसई नवाब चौकी इंचार्ज योगेश तिवारी को सूचना मिली कि 30 साल पुराने हत्या के मामले में फरार आरोपी पूरन त्यागी चितौरा गांव के पास नहर के पास खेतों में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धौलपुर पुलिस की ओर से 5 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!