Dark Mode
 संसार है इक नदिया ,दुख -सुख दो किनारे संगीत कार्यक्रम में संगीत प्रेमी  शिवाजी आहूजा का हुआ सम्मान

 संसार है इक नदिया ,दुख -सुख दो किनारे संगीत कार्यक्रम में संगीत प्रेमी  शिवाजी आहूजा का हुआ सम्मान


बीकानेर । विश्वकर्मा नाट्य, संगीत कला संस्थान द्वारा 16 अप्रेल रविवार की शाम को बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में संसार है इक नदिया दुख -सुख दो किनारे नृत्य, संगीत व सम्मान समारोह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नागल ने प्रेस  विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के बीच में हरदिल अजीज हरफनमौला संगीत प्रेमी शिवाजी आहूजा (रिटायर्ड आयकर अधिकारी) का समाजसेवी व संगीत प्रेमियों के द्वारा उनके संगीत व सामाजिक क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का मंच संचालन सुलक्ष्मी भाटी ने किया । बीकानेर के स्थानीय कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम मे पुरानी फिल्मों के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर  नन्हे बालक- बालिकाओं द्वारा शानदार नृत्य पेश किया ।
 कार्यक्रम के अतिथि पूर्व पार्षद एवं उधोगपति सुनील बांठिया ने कहा ऐसी संस्थाओं का ह्रदय से में अभिवादन करता हूं, विश्वकर्मा नाट्य कला संस्था से जुड़े सभी आयोजकों को धन्यवाद देता हूं कि बीकानेर की प्रतिभावों को तराशने के लिए उचित मंच प्रदान करते हैं, जिससे नये कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!