Dark Mode
खेड़की में संगीतमय मद्भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हुआ

खेड़की में संगीतमय मद्भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हुआ

बहरोड़। खेड़की गॉव में मंगलवार को मंगल कलश यात्रा के साथ संगीतमय मद्भागवत महाज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। गौरतलब है कि बहरोड़ के खेड़की गॉव में सुख समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए रास बिहारी महाराज के परमशिष्य पंडित बाल व्यास राजेश शरण महाराज गौवर्धन घाम की वाणी में रोजाना 12.15 से 4.15 तक सात दिवसीय संगीतमय मद्भागवत महाज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मंगलवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हो गया। कथा वाचक के बताये अनुसार बुधवार को ध्रुव चरित्र अजामिल उपापालयान, गुरूवार को भरत चरित्र प्रहलाद चरित्र व्यापन भगवान की झांकी, शुक्रवार को रामकथा कृष्ण जन्मोत्सव, शनिवार को बाल लीला गौवर्धन पूजा, रविवार को महारास रूकमणी विवाह, सामवार को सुदामा चरित्र और मंगलवार को हवन यज्ञ पूर्ण होने पर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!