कलश यात्रा के साथ संगीतमय राम कथा शुभारंभ
भुसावर . भुसावर के बल्लभगढ़ सडक मार्ग स्थित मन्नू वालेमन्दिर पर 22 जून से 30 जून तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है ! जिसके लिए मंगलमय कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली । कोठी के मंदिर के महंत राघवेंद्र जती ने बताया कि भुसावर कस्बे के हिंडोन सड़क मार्ग स्थित मन्नू वाले हनुमान जी मंदिर के प्रांगण पर संगीतमय राम कथा का आयोजन गुरुवार 22 जून से 30 जून शुक्रवार तक सभी कस्बा वासियों एवं भक्त गणों के सहयोग से किया जा रहा है। जिसकी मंगलमय कलश यात्रा कोठी वाले हनुमान जी मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस, अस्पताल सड़क मार्ग, मेन बाजार, पुरानी अनाज मंडी, कानूनगो मोहल्ला, नयावास होते हुए मन्नू वाले हनुमान जी मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा का कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा, जलपान कराते हुए आरती की गई। नारायणदास महाराज महात्यागी, कृष्ण मुरारी ने बताया कि संगीतमय राम कथा का श्रवण प्रति दिन दोपहर 12:00 से सांय 3: बजे तक श्रीधाम बरसाने से पधारे रामायणी जी अपने मुखारविंद से राम कथा का रसपान कराएंगे। संगीतमय राम कथा का समापन 1, जुलाई शनिवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी के साथ किया जायेगा। वही मनु वाले हनुमान मंदिर पर राम कथा के प्रथम दिन श्रीधाम बरसाने से पधारे रामायणी जी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर राम का नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। वही कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है हमें राम राम के आदर्शों की पालना करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।