संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ऐतिहासिक कलश यात्रा से शुभारंभ
झुंझुनूं । झूंझुनू बावलियों की बगीची से गांधी पार्क होते हुए मोदी रोड करूंणडिंया रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथजी टीला के महंत ओम नाथ जी महाराज थे ,महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम में हुआ विश्वकर्मा मंदिर झुंझुनूं स्थित बगीची मे संगीतमय मद् भागवत कथा का शुभारंभ ऐतिहासिक कलश यात्रा से हुआ कथा के संयोजक भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि कथा वाचन जगतगुरु रामभद्रचार्य जी महाराज , तुलसी पीठ , जानकी कुंड चित्रकूट धाम के परम शिष्य मद् भागवत गीता मर्मज्ञ राजाराम जी महाराज के मुखार बिन्दु से होगा । इस सनातनी संस्कृति व धर्म के मूल्यों से ओतप्रोत आयोजन के आयोजक विश्वकर्मा मंदिर कारुणंडिया रोड,है कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक आज से 10 अप्रेल तक है । इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आकर्षण रोजाना झांकियों का प्रदर्शन होगा । आज इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान दिनेश व उनकी धर्मपत्नी किरण देवी थे,व पूजा मे ऐडवोकेट,अशोक पाटोदा,व ज्योति पाटोदा,थे, आयोजन में विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभु दयाल , निवास काला, नथमल, ओमप्रकाश, रतन, रमेश , सुंदर मल बगड़िया, नवल-किशोर , विनोद, हरिकिशन, परमेश्वर,महेश , रविकांत, दिनेश, धर्मेन्द्र, निखिल कुमावत,रघुनाथ जी पौदार व मातृशक्ति कांता देवी शर्मा भावना शर्मा अनीता वह सैकड़ों महिलाओं ने 251 कलस यात्रा मे सहयोग रहा की गरिमामय उपस्थिति रही ।