मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी
ट्विटर के CEO एलन मस्क ने माइक्रोसोफ्ट (Microsoft) को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। मस्क ने आरोप लगाया कंपनी ने ट्विटर का डेटा अवैध रूप से उपयोग किया है। मस्क का ये बयान एक ट्वीट की प्रतिक्रिया थी, जिसमें बताया गया था कि माइक्रोसोफ्ट का विज्ञापन प्लेटफॉर्म अब ट्विटर का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन्होंने अवैध रूप से ट्विटर डेटा का उपयोग करके प्रशिक्षण दिया। अब मुकदमे का समय।'
माइक्रोसॉफ्ट पर बुधवार को अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को ट्रेन करने के लिए ट्विटर के डेटा का अवैध रूप से उपयोग करने का आरोप लगाया। मस्क ने यह प्रतिक्रिया तब दी जब माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म से ट्विटर को हटा दिया गया। दरअसल, कथित तौर पर ट्विटर के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) शुल्क का भुगतान करने से माइक्रोसॉफ्ट ने इनकार कर दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि वह अगले हफ्ते ट्विटर को अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म से हटा देगा। ट्विटर द्वारा घोषित किए जाने के लगभग दो महीने बाद वह अपने API के यूजर्स को कम से कम $ 42 हजार डॉलर प्रति माह चार्ज करना शुरू कर देगा।